रामगढ़, फरवरी 10 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। जराद गांव के डीपा टोली में रविवार को पीवीयूएनएल के विस्थापित-प्रभावित ग्रामीणों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कपिल मुंडा ने व संचालन लालमोहन मुंडा ने किया। इसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पीवीयूएनएल (एनटीपीसी) में लगभग हर दिन मोटी रकम लेकर बाहरी लोगों की बहाली की जा रही है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं विस्थापित प्रभावित मोर्चा ने जब बलकुदरा, रसदा, जयनगर में छाई डैम निर्माण का विरोध किया तो फूट डाल कर मोर्चा कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी हक-अधिकार की लड़ाई को सांसद और विधायक ने मुकाम तक पहुंचाने का प्रयास नहीं किया। अब जब वे खुद अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो मोर्चा की एकता को तोड़ने के लिए बैठकें कर साजिश रची जा रही है। बैठक में यह भी...