दरभंगा, सितम्बर 6 -- दरभंगा। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की मां कुंती देवी का देहावसान हो गया है। यह खबर सुनकर उनके करीबी और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। शोक व्यक्त करने वालों में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार झा, प्रो. सुशील सिंह, प्रो. संजीव सिंह मुन्ना, शिक्षक बलराम राम, सवर्ण मोर्चा नेता कैप्टन चंद्रशेखर, अंजनी सिंह, त्रिपुरारी झा, संतोष कुमार झा, राजेश झा, रमण कुमार सिंह आदि प्रमुख हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...