पलामू, फरवरी 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक जिला कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की। बैठक में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के नियुक्ति की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की समीक्षा की गई। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि लरका आंदोलन के अगुवा महान योद्धा वीर बुधु भगत की जयंती 17 फरवरी को मनाने का निर्णय लिया गया है। वीर बुधु भगत का जन्म 17 फरवरी 1792 ई. में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजी शासन में जमींदारों एवं साहूकारों की अत्याचार अन्याय और कर वसूली के खिलाफ विद्रोह किया था। बैठक में कृष्णा राम, जयपाल मोची, संजय मिस्त्री, मिथिलेश कुमार, सनी कुमार, गोपाल चौधरी समेत कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.