रामगढ़, मई 29 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का खतियानी पदयात्रा बुधवार को भदानीनगर क्षेत्र में पहुंचा। यहां मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में शामिल लोगों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। बताया कि पदयात्रा दुमका से शुरू हुई थी, जो विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए भदानीनगर पहुंची है। इसका समापन सूबे की राजधानी रांची में होगा। पदयात्रा के स्वागत कार्यक्रम में अजीत महतो, राजेंद्र बेदिया, रंजीत महतो, प्रयाग महतो, शुभान अंसारी, आर्यन टोप्पो, नौशाद अंसारी, शाह मोहम्मद अंसारी, मनोरंजन महतो, अभिषेक, श्यामसुंदर महतो, परशुराम, सकलदीप, प्रीति महतो, प्रतिमा देवी, सन्नी, नेहा, संतोष, राजेश, सुरेंद्र आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...