उत्तरकाशी, मार्च 4 -- गोविंद वन्यजीव विहार और राष्ट्रीय पार्क के नैटवाड़ वन चेतना केंद्र में छात्रों के लिए एक विशेष बर्ड वॉचिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रूपिन और सुपिन रेंज के गांवों में रहने वाले छात्रों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। नैटवाड़-मोरी जलविद्युत परियोजना के कैट प्लान के तहत क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण में राष्ट्रीय पार्क की उपनिदेशक निधि सेमवाल ने बताया कि इस दौरान छात्रों को पक्षी अवलोकन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों ने कक्षा सत्रों और फील्ड विजिट के माध्यम से छात्रों को पक्षियों की पहचान करने और उनके व्यवहार को समझने का प्रशिक्षण दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.