उत्तरकाशी, जून 20 -- सीमांत तहसील मोरी के मोरा गांव स्थित गुर्जर बस्ती में शुक्रवार सुबह करीब 2 बजे एक आवासीय भवन की दीवार अचानक ढह गई। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की दबने से मौत हो गई। मृतकों में 10 माह की बच्ची और 03 साल का बच्चा भी शामिल है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब दो बजे मोरा गांव में गुलाम हुसैन के आवासीय मकान की दीवार अचानक ढह गई। इससे घर के अंदर सो रहे परिवार के सदस्य 26 वर्षीय गुलाम हुसैन पुत्र अली अहमद, उनकी पत्नी 23 वर्षीय रुकमा खातून, पुत्र 03 वर्षीय आबिद तथा पुत्री 10 माह सलमा मलबे में दब गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद राजस्व, पुलिस एसडीआरएफ तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर शवों को मलबे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मोरी अस्पताल ले आए। मोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.