उत्तरकाशी, दिसम्बर 12 -- मोरी पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान के दौरान 6.52 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने अभियुक्त के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार स्मैक की कीमत दो लाख रुपये आंकी गई है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष मोरी मोहन सिंह कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान जेपी पुल के पास से विजयपाल (43) निवासी मोरी को 6.52 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम की इस कामयाबी पर पुलिस अधीक्षक कमलेश् उपाध्याय ने 1500 पारितोषिक से सम्मानित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...