रांची, जून 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ की ओर से विश्व पर्यवरण दिवस को लेकर मंगलवार को मोरहाबादी मैदान में ऑक्सीजन पार्क के पास जन जागरुकता अभियान चलाया गया। संगठन की ओर से लोगों के बीच कपड़े के थैले बांटे गए। संगठन के महासचिव राहुल कुमार ने बताया कि इस क्रम में सैर-सपाटे के लिए मैदान पहुंचे लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया गया। सभी लोगों के बीच फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का वितरण किया गया। बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हम सभी को जागरूक रहने की आवश्यकता है। ऐसा होने पर ही हमारे आसपास का परिवेश स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त रहेगा। इसका असर बेहतर जीवन के रूप में सामने आएगा। संगठन की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर दस दिनी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कई स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.