रांची, जनवरी 24 -- रांची, संवाददाता। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के तहत शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। रिहर्सल रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री एवं एसएसपी राकेश रंजन की देखरेख में संपन्न हुआ। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस के दिन होने वाले सभी कार्यक्रमों का रियल टाइम अभ्यास किया गया। डीसी एवं एसएसपी ने परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली और परेड में शामिल टुकड़ियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रिहर्सल का उद्देश्य समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की कमी या त्रुटि से बचना था। रिहर्सल के उपरांत समारोह में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। अपर जिला दंडाधिकारी द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह से संबंधित संयुक्त आदेश की जानका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.