रांची, मार्च 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय खेल प्राधिकरण, शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन झारखंड और फिट इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में मोरहाबादी मैदान में साइकिल ऑन संडे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरुकता फैलाना था। झारखंड चैंबर के अध्यक्ष परेश गटानी, भारतीय खेल प्राधिकरण के सहायक निदेशक करण साधवानी, शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन झारखंड की अध्यक्ष रेणू साहनी, सचिव लाल प्रमोद कुमार सिंह आदि ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रेस शुरू कराई। इसमें 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने मोरहाबादी मैदान का एक चक्कर साइकिल से लगाकर समाज को स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छता का संदेश दिया। फिट रहने के लिए साइक्लिंग का महत्व बताया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मौके पर मुकेश सिंह,...