रांची, जनवरी 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची सिटीजन फोरम की ओर से मंगलवार को वार्ड संख्या तीन में चिरौंदी सरना कॉलोनी में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता दीपेश निराला व संयोजन रूपम कुमारी झा ने किया। बैठक में वार्ड तीन में बुनियादी समस्या को लेकर चर्चा हुई। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि वार्ड क्षेत्र में मोरहाबादी मैदान का सिकुड़ता दायरा, शाम होते ही नशेड़ियों की अड्डेबाजी व आसपास के इलाके में हिट एंड रन समेत कचरा उठाव, सफाई, पेयजल व बारिश में जलजमाव को लेकर समस्या कायम है। कई गली-मुहल्लों में पहुंच पथ व नाली नहीं है। जिससे वहां रहने वाले लोगों को कई तरह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैठक में नगर निगम चुनाव को लेकर अपनी कार्य योजना बनाई गई एवं चर्चा हुई। बैठक में उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, हरीश नागपाल, निशांत चौहान, राजेश ...