रांची, सितम्बर 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। मोरहाबादी में इस वर्ष भी रावण दहन का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। रविवार को पंजाबी हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह बैठक लाला लाजपत राय पथ ओवर ब्रिज के निकट पंजाबी भवन में हुई। इसमें दशहरा कमेटी के चेयरमैन कुणाल आजमानी ने बताया कि इस वर्ष रावण दहन, दो अक्तूबर को मोरहाबादी मैदान में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस बार कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों की राम दरबार एवं रावण वध की जीवंत झांकी सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस बार कार्यक्रम में दर्शकों को बजरंगबली के सभी रूपों का दर्शन होगा। पायरो फायर वर्क्स, मुंबई एवं कोलकाता की टीम की ओर से भव्य आकाशीय आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.