रांची, जनवरी 19 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम ने शहर में अवैध जल संयोजन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को मोरहाबादी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम के जलापूर्ति शाखा की धावादल टीम ने वार्ड संख्या-3 के टैगोर हिल रोड मोरहाबादी में जांच अभियान चलाकर 9 स्थानों पर अवैध जल संयोजन का पता लगाया। नगर निगम के मुताबिक, जांच के दौरान कमला अपार्टमेंट, दिव्यांजलि अपार्टमेंट, सुनेना अपार्टमेंट, परिवार गार्डन अपार्टमेंट, मां तारामनी अपार्टमेंट, बसंती इन्क्लेव, अवधेश सिंह, संगीता विला और ऐश्वर्या रेजेंसी में अवैध जल कनेक्शन पाए गए। जांच के बाद निगम ने सभी 9 अवैध जल संयोजन धारकों को नोटिस जारी किया है। साथ ही मौके से 6 अवैध मोटरों को जब्त किया गया। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से जल उपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.