गया, जनवरी 29 -- थाना क्षेत्र के परैया खुर्द गांव के समीप मोरहर नदी पुल पर गुरुवार को एक अनियंत्रित टोटो (ई-रिक्शा) अचानक पलट गया। इस हादसे में टोटो पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में परैया खुर्द पंचायत के मोबारकपुर गांव निवासी रणधीर सिंह को सबसे गंभीर चोटें आई हैं। बताया गया कि दुर्घटना में उनका दाहिना पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। अन्य दो घायलों को भी चोटें लगी हैं। घटना की सूचना मिलते ही परैया थाना के आपातकालीन सेवा डायल-112 पर तैनात पंकज कुमार मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को आनन-फानन में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल रणधीर सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.