जहानाबाद, जुलाई 17 -- गुलाबगंज- मखदुमपुर रोड पर कई जगहों पर बह रहा है बाढ़ का पानी, आवागमन बाधित मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड से होकर बहने वाली मोरहर और दरधा नदी में बुधवार की रात बाढ़ आ गई। सुबह तक नदी का लाल पानी कई गांव के बाधार तक पहुंच चुका था। देखते ही देखते दोपहर तक प्रखंड के पश्चिमी इलाके के अधिकांश गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया था। बाढ़ आने से चार पंचायत के सैकड़ों एकड़ में लगे धान की फसल को नुकसान हुआ है। अभी धान रोपनी चल रही थी। अधिक पानी आने से धान के मोरी को भी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि करीब करीब आधे खेतों में धान रोपनी हो चुकी थी। बाढ़ के पानी आने से काफी नुकसान हुआ है अगर अधिक दिन तक पानी रुक गया तो नुकसान अधिक हो जाएगा। मोरी गल जाने से बाद में रोपनी करने में भी परेशानी होगी। बाढ़ के पानी के कारण मंझोस, कचनावा, कुमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.