मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। अहियापुर के जीरोमाइल से दो दिनों से गायब छात्र अभिषेक कुमार (21) का शव बुधवार को मोतीपुर में बूढ़ी गंडक से मिला। अहियापुर पुलिस ने मोतीपुर पुलिस के सहयोग से मोरसंडी गांव के समीप कोदरिया घाट से शव के बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। शव बरामद होने की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। अहियापुर पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले छात्र गायब हुआ था। उसके परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि अभिषेक के दोनों हाथ व पैर पीछे की तरफ करके रस्सी से बंधे हुए थे। पैर के नाखून उखाड़ लिए गए थे और गले में गहरे जख्म के निशान थे। बताया कि इससे आशंका है कि हत्या के बाद उसे शव को नदी में फेंका गया है। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया शव की पहचान न हो सके इसके लिए हत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.