चतरा, मई 10 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह पंचायत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय महायज्ञ श्री श्री 1008 श्री अष्टभुजी दुर्गा माता, शिव, हनुमत, विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र चंडी महायज्ञ का शनिवार को पूर्णाहुति किया गया। कलश विसर्जन के साथ ही आचार्य अमित शर्मा सहित उनके सहयोगियों द्वारा मंत्रों उच्चारण के साथ यज्ञ मण्डप में विधिवत् पूजा अर्चना कराई गई और महायज्ञ का पूर्णाहुति की गई।इस मौके पर भंडारे एवं भक्ति जागरण का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति जागरण में आई गायिका माही राज ने अपने म्यूज़िकल ग्रुप के साथ ही श्रद्धालुओं को झुमा दिया। देर रात्रि तक लोग भक्ति जागरण में आए गायिका के गानों पर झूमते नजर आए। वहीं यज्ञ के आठवें दिन चतरा उपायुक्त रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.