समस्तीपुर, दिसम्बर 22 -- मोरवा, । ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन सड़क के बाद मोरवा प्रखंड क्षेत्र से एक एक्सप्रेस वे गुजारने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। बताया जाता है कि प्रखंड क्षेत्र से पटना पूर्णिया एक्सप्रेस वे गुजरेगी। प्रस्तावित एक्सप्रेस वे प्रखंड क्षेत्र के लड़ुआ, हरपुर भिंडी, सारंगपुर से गुजरते हुए सरायरंजन की सीमा में प्रवेश करेगी। वहीं वैशाली जिले से इसका कनेक्टिविटी होगा। इस आशय की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है, वहीं भूमि माफिया एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। विदित हो कि फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य अभी प्रखंड क्षेत्र में चल ही रहा है कि एक बड़ी सौगात क्षेत्र के लोगों को मिली है। पटना पूर्णिया एक्सप्रेस वे के बन जाने से क्षेत्र की सूरत बदल जाएगी। विभागीय अधिकारी की मानें तो इसके लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है औ...