समस्तीपुर, नवम्बर 15 -- शाहपुर पटोरी। मोरवा विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर सत्ताधारी राजनीतिक तीर , लालटेन को नहीं भेद सकी। वर्ष 2020 के बाद लगातार दूसरी बार इस विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के राजद प्रत्याशी रणविजय साहू ने अपनी सीट बचा ली। उन्हें कुल 76764 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के प्रत्याशी व पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद को 68588 मत प्राप्त हुए। इस चुनाव में रणविजय साहू ने विद्यासागर से निषाद को कुल 8176 मतों से पराजित किया। इस क्षेत्र की चुनावी बिसात पर लगातार दूसरी बार प्रत्याशी अभय कुमार सिंह ने चुनावी गणित को पूरी तरह मोड़ दिया। वर्ष 2020 के चुनाव में रणविजय साहू को कुल 59554 एवं विद्या सागर सिंह निषाद को कुल 48883 मत मिले थे। तब दोनों प्रत्याशियों के बीच जीत का अंतर 10671 था। इस बार भी जदयू ने विद्य...