मुजफ्फर नगर, जनवरी 27 -- मोरना स्थित दी गंगा किसान सहकारी चीनी मिल्स बोर्ड के पूर्व उपसभापति मुमताज अली जैदी का मंगलवार की शाम निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। गांव बेलड़ा निवासी 77 वर्षीय मुमताज अली जैदी को चार दिन पूर्व तबियत बिगड़ने पर मेरठ अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। स्थिति सामान्य होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गयी थी की मंगलवार को अचानक उनकी तबियत दोबारा बिगड गयी। जिसके उन्हें मेरठ अस्पताल ले जाया गया जहां हृदयघात के चलते उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। मुमताज़ अली जैदी के निधन से क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गयी है। उनका अंतिम संस्कार गांव स्थित पैतृक कब्रिस्तान में बुधवार की सुबह किया जायेगा। उनके परिवार में पुत्र इरम अली जैदी, आज़म अली पुत्री सब...