सहारनपुर, जनवरी 19 -- मोरध्वज एक्सप्रेस (14691) सोमवार को तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। इंजन में अचानक पॉवर फेल हो जाने के कारण ट्रेन एक घंटे से ज्यादा समय तक सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। मोरध्वज एक्सप्रेस का सहारनपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 3:57 बजे था, लेकिन ट्रेन करीब छह घंटे की देरी से सुबह 10:07 बजे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर पहुंचते ही ट्रेन के इंजन में खराबी सामने आई। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की। खराब इंजन को हटाकर दूसरे इंजन की व्यवस्था की गई, जिसमें समय लग गया। करीब 63 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेन के भीतर ही बैठे रहे और लगातार जानकारी मिलने का इंतजार करते रहे। नय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.