अररिया, जुलाई 19 -- जोगबनी। नेपाल के सीमावर्ती मोरंग और सुनसरी जिला के अलग अलग जगहों से नेपाल पुलिस ने गांजा जब्त किया है। मिली जानकारी अनुसार दोनों जगहों से कुल 272 किलो गांजा बरामद हुई है। यह गांजा लावारिस अवस्था में पुलिस को मिली है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर के अनुसार मोरंग के धनपालथान गांवपालिका गदिया नदी के किनारे से 223 किलो और सुनसरी के वार्ड 7 स्थित सड़क के किनारे से 49 किलो गांजा बरामद हुई है। सुनसरी में हरीनगरा पुलिस ने बरामद की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...