बागपत, दिसम्बर 9 -- बड़ौत। नगर क्षेत्र में मोमोज बनाने और बिक्री को लेकर स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में है। जगह-जगह छापेमारी कर घटिया मोमोज बनाने वालों की तलाश की जा रही है जिससे मोमोज विक्रेता में भी हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, कुछ दिन से खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन को शिकायत मिल रही है कि नगर क्षेत्र में घटिया/हानिकारक मोमोज की बिक्री हो रही है। कुछ लोगों को इन मोमोज को खाने से स्वास्थ्य सम्बन्धी शिकायत भी सामने आई है। ऐसे में विभाग द्वारा इन मोमोज को बनाने एवं बिक्री करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। नगर के नेहरू रोड पर 100 रुपये के 100 मोमोज थोक में कुछ दुकानदारों द्वारा बेचे जाते हैं। इन दुकानदारों द्वारा ये मोमोज खुद तैयार कराए जाते है जिन्हें हाथठेले से लेकर रेस्टोरेंट वाले भी सस्ता होने के कारण खरीदकर ले जाते है। इनमे कहने को तो मिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.