देवरिया, फरवरी 4 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर कारखाना पुलिस ने 85 लाख रुपए जेवरात ठगी के मामले का खुलासा कर दिया है। पुजारी पुत्र समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार का न्यायालय भेज दिया। हालांकि अभी पूरे जेवरात बरामद नहीं हो सके हैं। मामले की जांच लगातार तीन दिन से चल रही है। भगवानपुर तिवारी गांव निवासी विमलेश मिश्र पुत्र रमायण मिश्र ने अपने नाबालिग पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ जेवरात चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। कीमती जेवरात और मोमोज खाने की लत में घर की तिजोरी खाली कर देने के जानकारी होते ही मामला चर्चा में आ गया था। तहरीर के आधार पर रामपुर कारखाना कस्बे के दीपक, राकेश और पिंटू समेत उनके पुत्र पर मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने कस्बा निवासी लीलावती पत्नी उमेश को भी आरोपी बनाया। मंगलवार को मुकदम...