हरदोई, फरवरी 8 -- बिलग्राम, संवाददाता। बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला कासूपेट में मोमोज का ठेला लगाने वाले ने दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि आनंद कुमार 22 वर्ष कस्बे के सांडी रोड पर मोमोज का ठेला लगाता था और उसने किराए पर एक दुकान ले रखी थी। शनिवार रात उसने दुकान के अंदर गैस पाइप को फंदा बनाकर फांसी लगा ली। रविवार सुबह जब दुकान नहीं खुली तो पिता गोकुल प्रसाद सहित अन्य लोग पहुंचे। मकान मालिक से दूसरी चाबी मंगाकर दुकान खोली गई, जहां आनंद का शव फंदे से लटका मिला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.