फिरोजाबाद, अप्रैल 4 -- फिरोजाबाद। दलदल बनी कच्ची गलियों के निर्माण कार्य को लेकर गुरुवार को वार्ड संख्या 63 के मोहल्ला मोमिननगर के लोगों ने नगर विधायक मनीष असीजा के अलावा नगर निगम पहुंचकर अधिकारियों से अपनी गुहार लगाई। नगर आयुक्त की गैर मौजूदगी में क्षेत्रीय निवासियों ने सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या से अवगत कराया। क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि मार्च वर्ष 2024 वह गलियों के निर्माण से संबंधित उन्होंने नगर निगम में एक प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने नगर आयुक्त के अलावा मुख्य अभियंता को पत्र लिखते हुए गालियों के निर्माण कार्य की मांग की थी। इसी पत्र के आधार पर तीन-चार गलियों के टेंडर भी जारी हो चुके लेकिन अभी तक उस पर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि रमजान के अलावा ईद के मौके पर कई रिश्तेदारों ने दलदल गलिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.