समस्तीपुर, दिसम्बर 26 -- समस्तीपुर। शहर के गिरजाघरों में गुरुवार को उत्साह के साथ प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान गिरिजाघरों की विशेष सजावट करने के साथ प्रभु यीशु की झांकी सजायी गयी थी। सुबह में विशेष प्रार्थना के हुई। उसके बाद झांकी देखने व मोमबत्ती जलाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। इसाई समुदाय केअलावा अन्य धर्म के लोगों ने भी मोमबत्ती जलायी। गिरिजाघरों के पास मेले भी लगा। जिसका लोगों ने लुफ्त उठाया। विधि व्यवस्था के लिए प्रशासन की ओर से पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी थी। शहर में डीआरएम चौक स्थित कैथोलिकों के संत फिदेलिस चर्च, प्रोस्टेंटों के आराधना व सीएआई ऑल सोल्स चर्च में सुबह से ही लोगों के जुटनेका सिलसिला शुरू हो गया था। फादर की देख रेख में विशेष प्रार्थना हुई। ईसाई समुदाय के लोगों ने उमंग व उल्लास से क्रिसमस का त्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.