सीतामढ़ी, फरवरी 22 -- परसौनी। थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में गुरुवार की रात मोबाइल से बात कर रही महिला की छत से गिरकर मौत हो गयी। महिला मोबाइल पर बात करने में इतना मशगुल थी कि पैर अचानक से वह छत से गिर गयी। मृत महिला की पहचान मदनपुर वार्ड पांच निवासी सुबोध कुशवाहा की 30 वर्षीय पत्नी सुधा देवी के रुप में की गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात्रि को सुधा अपने घर के छत पर टहलते-टहलते मोबाइल पर किसी रिश्तेदार से बात कर रही थी। छत पर चहारदीवारी नही है। बात करने में इतनी मग्न हो गई कि छत पर उसे चहारदीवारी नही होने का अंदाजा नही मिला और वह छत से नीचे गिर पड़ी। कुछ समय बाद परिजन की नजर उसपर पड़ी तो उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन घर लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.