फरीदाबाद, दिसम्बर 12 -- बल्लभगढ़ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के पास एपीके फाइल भेज कर फोन हैंग कर लिया। इसके बाद तीन दिनों के अंदर 93,997 रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चावला कॉलोनी के सुरेश शर्मा ने बताया कि 6 अगस्त को किसी व्यक्ति ने उसके पास एपीके एक फाइल भेजी। जैसे ही उसने फाइल पर क्लिक किया तभी उसका फोन हैंग हो गया। उसने काफी प्रयास किया लेकिन उसके फोन ने काम करना बंद कर दिया। आखिर अपराधियों ने उसके खाते से 6 अगस्त से और 8 अगस्त के बीच करीब 94 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...