हाजीपुर, फरवरी 9 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से साइबर फ्रॉड वैशाली जिले में काफी सक्रिय है। साइबर फ्रॉड के द्वारा विभिन्न तरीके से भोले भाले लोगों से एपीके फाइल,बिजली बिल अपडेट,नए कंजूमर नंबर देने एवं माफ,बैंक एवं पोस्ट ऑफिस में जीवन प्रमाण पत्र, पार्सल डिलीवरी एवं केवाईसी सहित कई अन्य तरीकों से ठगी का शिकार बनाया जाता है। कुछ ऐसा ही मामला रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे हाजीपुर निवासी रंजीत कुमार के साथ घटी है। रंजीत कुमार से साइबर अपराधियों ने फोन कर कहा कि आपका एक पार्सल आया है। जिसमें पिन कोड गलत लिखा हुआ है। आपको एक नंबर के साथ मैसेज जाएगा। उस मैसेज पर फोन कर रिप्लाई कीजिएगा। रिप्लाई करने के कुछ ही देर बाद साइबर अपराधियों के द्वारा रंजीत कुमार का मोबाइल एवं व्हाट्सएप हैक कर लिया जाता है। रंजीत कुमार के नंबर से साइबर अपराध...