बेगुसराय, फरवरी 1 -- बीहट। जीवन ज्योति चिकित्सालय की डा. संगीता राजन का किसी फ्राड ने मोबाइल हैक कर व्हाट्सएप के जरिये रुपये ठगने की कोशिश की। करीब 150 लोगो को यूपीआई काम नहीं करने के कारण अत्यावश्यक कार्य के लिए 35 हजार रुपये भेजने का मैसेज किया गया। बीहट तथा आसपास के लोगों के पास जब 35 हजार रुपये की मदद करने संबंधी मैसज आया तो सभी ने डा. संगीता को उनके नंबर पर कॉल कर जानकारी दी और तब डा. संगीता राजन ने व्हाट्सएप हैक हो जाने की जानकारी सभी लोगों को दी। डा. संगीता ने बताया कि रविवार को अपराह्न एक बजे से शाम पांच बजे तक उनका व्हाट्सएप हैक रहा। इस बीच करीब 150 लोगों ने उनसे मोबाइल पर संपर्क कर मदद मांगने संबंधी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...