नोएडा, फरवरी 8 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने मोबाइल फोन हैक कर युवक के बैंक खाते से एक लाख 37 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कराया है। जिन खातों में ठगी की रकम गई है, उनकी जांच की जा रही है। सेक्टर-49 के हिंडन विहार सोसाइटी निवासी आशुतोष दुबे ने पुलिस को शिकायत दी कि इसी माह पांच फरवरी को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक्सिस बैंक का अधिकारी बताते हुए केवाईसी अपडेट कराने की बात कही। उसने आशुतोष को भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रक्रिया पूरी करने के लिए दिए गए नंबर पर कॉल करना होगा। जैसे ही पीड़ित ने बताए गए नंबर पर कॉल किया, कुछ ही देर में उनके मोबाइल पर बैंक से जुड़े संदेश आने लगे। थोड़ी ही देर बाद उनके बैंक खाते से एक् लाख 37 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर हो...