गाज़ियाबाद, जनवरी 11 -- ट्रांस हिंडन। साइबर अपराधियों ने साहिबाबाद थाना क्षेत्र के करहैड़ा में रहने वाले कारोबारी का मोबाइल हैक कर बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अखिलेश कुमार मिश्रा के अनुसार वह हरदेव इंटरप्राइजेज कंपनी चलाते हैं। इसका चालू खाता बैंक ऑफ इंडिया की शालीमार गार्डन शाखा में है। चार जनवरी को जालसाजों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। यह नंबर उनकी कंपनी के करंट खाते से जुड़ा हुआ था। उनके खाते से बिना किसी ओटीपी और पिन नंबर के जालसाजों ने रुपये का स्थानांतरण करना शुरू कर दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक दो बार में लगभग एक लाख रुपये निकाल लिए थे। सुबह साढ़े नौ बजे करीब 50 हजार और इसके तीन मिनट बाद ही लगभग 50 हजार रुपये निकल गए। रुपये निकलने का मैसेज आने पर उन्हें इसका पता चला।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.