रांची, जनवरी 15 -- रांची। खूंटी के रहने वाले जेवियर गुड़िया का बैंक खाता ट्रांसफर व केवाईसी करने का झांसा देकर उनके खाते से 8.23 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। जेवियर गुड़िया ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जेवियर ने पुलिस को बताया कि उनका खाता दानापुर ब्रांच में था। उसे ट्रांसफर कराना था। इसी क्रम में एक व्यक्ति ने उन्हें आठ जनवरी को फोन किया और खुद को एक बैंक का मैनेजर बताया। खाता ट्रांसफर करने की बात हुई। इसके बाद उस व्यक्ति ने उनसे ओटीपी और एटीएम कार्ड का डिटेल लिया। नौ और दस जनवरी को उनका मोबाइल हैक हो गया और खाते से राशि की अवैध निकासी हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.