हापुड़, दिसम्बर 14 -- जनपद में साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। साइबर ठग लोगों को झांसे में लेकर उनकी कमाई को उड़ा रहे हैं। ऐसा ही मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में देखने को मिला। जहां ठगों ने मोबाइल को हैक कर खाते से 63 हजार रुपसे उड़ा दिए। पीड़ित ने अज्ञात ठग के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव गालंद निवासी प्रमोद ने बताया कि किसी अंजान व्यक्ति ने उसका मोबाइल किसी ने हैक कर लिया था। जिसके बाद उसके बैंक से 63 हजार रुपये का मैसेज आया। जिसके बाद उन्होंने बैंक के अधिकारियों को फोन के माध्यम से जानकारी दी। अधिकारियों के बताने पर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद उन्होंने बैंक में खाता बंद कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि साइबर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ठग के खिलाफ म...