गाज़ियाबाद, जनवरी 16 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विजयनगर थानाक्षेत्र में जालसाजों ने खुद को आईजीएल कंपनी का प्रतिनिधि बताकर एक व्यक्ति के मोबाइल फोन को हैक कर लिया और उसके खाते और क्रेडिट कार्ड से 90 हजार रुपये की रकम निकाल ली। पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। प्रताप विहार सेक्टर-12 में रहने वाले जुगल किशोर कांडपाल ने बताया कि वह पांच जनवरी को प्रताप विहार स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आईजीएल कंपनी से जुड़ा बताते हुए कहा कि उनकी गैस से संबंधित भुगतान का अपडेट फोन के माध्यम से कराना है। भरोसा दिलाने के बाद कॉलर ने बातचीत के दौरान कुछ निर्देश दिए, जिनका पालन करते ही उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। जुग...