गोरखपुर, दिसम्बर 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने मोबाइल हैक कर एक कारोबारी के बैंक खाते से 4 लाख 36 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। सूरजकुंड कॉलोनी निवासी व्यवसायी सुमित गोयल ने पुलिस को बताया कि उनका एचडीएफसी बैंक में वर्ष 2004 से सेविंग अकाउंट संचालित है। 25 नवंबर की रात उनके मोबाइल को हैक कर पहले 2 रुपये और फिर 1 रुपये का संदिग्ध ट्रांजेक्शन किया गया। इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने बैंक को सूचना देकर खाता अस्थायी रूप से बंद करा दिया। हाउसिंग लोन की ईएमआई 5 दिसंबर को कटनी थी, इसलिए बैंक अधिकारियों के आश्वासन पर 3 दिसंबर को खाता दोबारा खुलवाया गया। बैंक ने 5 दिसंबर को 29,543 रुपये की ईएमआई काट ली। इसके बाद 9 दिसंबर की रात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.