रांची, जून 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पुंदाग की रहने वाली अनिमा तिग्गा का मोबाइल हैक कर उनके खाते से साइबर अपराधियों ने 1.89 लाख उड़ा लिया। साइबर अपराधियों ने इस घटना को चार, छह, सात और आठ जून को अंजाम दिया है। इस संबंध में अनिमा तिग्गा ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मूलरूप से लोहरदगा की रहने वाली अनिमा ने पुलिस को बताया कि चार दिन उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया। इस दौरान इनकमिंग और आउट गोइंग नहीं हो रहा था। वह जब 14 जून को एटीएम में अपनी सैलेरी चेक करने के लिए गईं तो पता चला कि उनके खाते से 1.89 लाख गायब थे। इसके बाद वह थाना पहुंचीं और मामला दर्ज कराया। साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.