फरीदाबाद, अप्रैल 16 -- पलवल, संवाददाता। साइबर ठगों ने नेट बैंकिंग के जरिये मोबाइल का पासवर्ड बदलकर भाजपा नेता के खाते से 32 लाख 46 हजार रुपये उड़ा लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा नेता मुकेश सिंगला ने एनसीआरपी पोर्टल पर दी शिकायत में कहा है कि उसने बैंक में खाता खुलावाया था। उसने बैंक खाते में अभी तक उसने नेट बैंकिंग शुरू भी नहीं की थी। लेकिन साइबर ठगों ने उसके मोबाइल फोन को हैक कर लिया और जो भी बैंक के मैसेज आ रहे थे, वे सभी दूसरे नंबरों पर जा रहे थे। उन्होंने उनका पासवर्ड भी अपने आप बदल लिया और उसके खाते से अलग-अलग सात खातों में क्रेडिट कार्ड के जरिए 32 लाख 46 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके संबंध में जब उनके पास मैसेज आए तो उन्होंने तुरंत बैंक से सपंर्क किया। बैंक अधिकारियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.