रांची, दिसम्बर 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा आनंदपुरी के रहने वाले प्रकाश कुमार का मोबाइल हैककर उनके खाते से 34 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। इस संबंध में प्रकाश कुमार ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रकाश कुमार ने पुलिस को बताया कि शो देखने के लिए मोबाइल पर एक ऐप डाउन लोड किया, जिसकी वजह से उनके मोबाइल से 499 रुपए कट गया। इसका पता करने पर एक मोबाइल नंबर संपर्क किए। बातचीत करने बाद उन्हें एक लिंक दिया गया। उस लिंक का डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके खाते से अवैध रूप से राशि की निकासी हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...