औरैया, फरवरी 21 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव भदोरा निवासी सूरज सिंह पुत्र सत्यभान सिंह की बाइक कस्बा बेला स्थित दुकान के बाहर से चोरी हो गई। पीड़ित ने मामले की सूचना थाना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में बताया कि कस्बा बेला में उसकी राणा मोबाइल सेंटर नाम से दुकान है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर घर जाने के लिए बाहर निकला तो बाहर खड़ी बाइक गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने अज्ञात चोरों द्वारा बाइक चोरी किए जाने की आशंका जताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाए...