मधुबनी, फरवरी 6 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। शहर के तिरहुत कॉलोनी से अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का रैकेट संचालित होने की जानकारी आग की तरह फैल गई। गिरोह में शामिल चार लोगों की गिरफ्तारी के साथ चीन एवं अन्य देशों के सिम बाक्स, सैंकड़ों मोबाइल एवं सिम, लेपटॉप, वाइफाई सहित कई संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद होने के बाद मोबाइल दुकानदारों में हड़कंप मचा है। धोखाधड़ी करने वाले मोबाइल एवं सिम दुकानदार पुलिस के रडार पर है। शुक्रवार को जिले के कई मोबाइल एवं सिम दुकानों का शटर डाउन रहा। फूटपाथ पर सिम बेचने वालों में भी हड़कंप मचा हुआ है। साइबर पुलिस एवं टेक्निकल सेल की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। चीन, थाईलैंड, कंबोडिया एवं अन्य देशों से आए साइबर फ्रॉड का कॉल तिरहुत कॉलोनी से भारत के विभिन्न क्षेत्रों में डायवर्ट करने की सूचना पर यहां छापेमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.