एटा, फरवरी 21 -- मोहल्ला आंबेड़करनगर में मोबाइल सामने रखकर किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर के कान में हेडफोन भी लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि मोबाइल सामने रखकर किशोर किसी से बात कर होगा। घर पहुंचे घरवालों ने शव लटका देखा। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कोतवाली नगर के मोहल्ला आंबेड़करनगर निवासी दीपक (17) पुत्र धर्मेन्द्र घर पर शुक्रवार को अकेले थे। घरवाले शादी समारोह में शामिल होने के लिए फिरोजाबाद गए थे। वहीं दादी भी किसी काम से बाहर गई थी। रात करीब दो बजे दादी घर पर पहुंची। किशोर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। गमछे से फांसी लगाई थी। शव के सामने ही मोबाइल रखा हुआ था कान में हेडफोन लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है किशोर किसी से बात कर रहा होगा। हाथ में पुराने कट के निशान भी दिख रहे थे। जानकारी पर घरवाले भी आ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.