गाज़ियाबाद, सितम्बर 8 -- मोदीनगर। गोविंदपुरी में सितंबर 2024 में मोबाइल शोरूम में चोरी की घटना में फरार चल रहे 25 हजार इनामी को मोदीनगर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल व बाइक बरामद हुई है। यह बाइक आरोपी ने दो महीने पहले मोदीनगर से ही चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के थाना उस्मानपुरी क्षेत्र की ब्रह्मपुरी का हारून कुरैशी है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सितंबर 2024 में गोविंदपुरी के मोबाइल शोरूम से लाखों की कीमत के मोबाइल चोरी कर लिये थे। पुलिस ने कुछ ही दिन में आरोपियो को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया था। लेकिन हारून फरार चल रहा था। जिसके चलते आरोपी पर डीसीपी ग्रामीण ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया। अब पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.