रुद्रपुर, जनवरी 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के भदईपुरा स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने शॉप से 22 मोबाइल और इन्वर्टर बैटरी चोरी कर ली। युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सोहिल पुत्र रियासत निवासी वार्ड नंबर 14 भदईपुरा ने बताया कि भदईपुरा रामलीला ग्राउंड के सामने उसकी दुकान भारत मोबाइल शॉप स्थित है। 11 जनवरी की रात करीब 10 बजे पर वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब 10 बजे एक ग्राहक ने फोन कर सूचना दी कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचा तो देखा कि दुकान से करीब 22 मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसरीज और इन्वर्टर की बैटरी गायब थी। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गय...