कौशाम्बी, मार्च 16 -- एयरपोर्ट के कादिलपुर बाजार में शनिवार की रात चोरों ने मोबाइल शॉप को अपना निशाना बनाया। सेंध काटकर चोर नकदी समेत दुकान से हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। रविवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कादिलपुर निवासी अजय कुमार पुत्र सुग्गन ने कादिलपुर बाजार में मोबाइल शॉप खोल रखा है। उसके अनुसार प्रतिदिन की तरह वह शनिवार की शाम दुकान बंद करके घर चला गया था। इसी दौरान चोर दुकान के पीछे की दीवार में सेंध काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने काउंटर में रखा बिक्री का आठ हजार पांच सौ रुपया नकद के अलावा करीब आठ से दस मोबाइल और चार्जर आदि समेत एक लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह दुकान में कटी नकब कटी देख सबक होश उड़ गए। सूचना अजय को दी गई तो वह भागकर मौके पर आया। दुकान की हालत देख वह बौखला गया। माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.