लखनऊ, जनवरी 8 -- काकोरी, संवाददाता। काकोरी के घुरघुरि तालाब में बुधवार देर रात ई-रिक्शा से आए चार चोरों ने जनसेवा केंद्र से नकदी और मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल शॉप का ताला तोड़ते समय ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक चोर को पकड़ लिया और बाकी चोर फरार हो गए। सकरा निवासी आकाश का घुरघुरि तालाब में जन सेवा केंद्र है। बुघवार रात लभगग एक बजे ई रिक्शा आए चार चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर पंद्रह हजार रुपए की नकदी और एक मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद शिवन्या ज्वेलर्स की दुकान का ताला एवं शिवरी निवासी मनीष के मोबाइल शॉप का ताला तोड़ने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों को आता देख तीन चोर ई-रिक्शा से भाग निकले जबकि एक चोर इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...