फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- फर्रुखाबाद। सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला आयोजित की गयी। इस कार्यशाला में मोबाइल और कंप्यूटर पर सुरक्षित इंटरनेट का प्रयोग करने पर जोर दिया गया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ज्योति चौधरी ने सुरक्षित इंटरनेट के प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एनआईसी के दीपक कुमार, सायबर थाना के एक्सपर्ट ने ओटीपी, फ्रॉड, फेक साइट, डिजिटल अरेस्ट स्केम, मनी लोन एप स्केम, सोशल साइट स्केम आदि के बारे में बताया। जिला विकास अधिकारी एसके तिवारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र, विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...