कुशीनगर, फरवरी 18 -- कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही में मोबाइल संघ के पदाधिकारियों ने प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक बंदी करने के लिए व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं करने पर दुकानदार से जुर्माना वसूलने की बात कही गई। इस दौरान मोबाइल संघ तमकुहीरोड द्वारा बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक बंदी का समर्थन करेंगे और पूर्ण रूप से बंदी करेंगे। पूर्व में भी यह बंदी पूर्ण रूप से सफल भी हुआ। वहीं कुछ व्यापारियों ने कहा कि साप्ताहिक बंदी विभाग की उदासीनता के चलते पूर्ण रूप से सफल नहीं हो पाता है। साप्ताहिक बंदी कराए जाने की ज़िम्मेदारी विभाग की है, ना की किसी अन्य संगठन की। इस दौरान मुख्य रूप से विशाल जायसवाल, सोनू वर्मा, विकास कुमार, प्रदीप कुमार, भरत केसरी, दीपक कुमार आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन...