गाज़ियाबाद, मार्च 12 -- लोनी। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान एक मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 3370 रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला से फोन लूटने के बाद मोबाइल में फोन-पे ऐप से 38 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर किए थे। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि दस दिन पूर्व इंद्रापूरी मैन रोड पर एक लुटेरे ने महिला का फोन छीन लिया था। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। मंगलवार शाम पुलिस गुलाब वाटिका कालोनी के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस एक युवक को पकड़कर पूछताछ के लिए थाने ले आई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मन्नू निवासी लक्ष्मी गार्डन बताया। उसने बताया कि वह रोड़ पर अकेली जाने वाली महिलाओं का मोबाइल छीनता था। कुछ दिन पहले इंद्रापुरी रोड से एक महिला का फोन छिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.